बिग बॉस फेम
सपना चौधरी काफी पॉपुलर हस्ती हैं। अपने डांस औऱ दमदार पर्सनेलिटी के दम पर आज उन्होंने काफी मुकाम हासिल कर लिया है। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। वह कलर्स के पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए सपना ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कई स्टेज शो कर अपना नाम कमाया। हालांकि, अब सपना पहले से काफी कम स्टेज परफॉर्मेंस देती हैं। लेकिन आज भी फैंस उनके डांस के दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनके डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं।
एक बार सपना चौधरी के साथ स्टेज पर Oops मोमेंट का शिकार हो गई थीं। उनका ये वीडियो एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना हमेशा की तरह बिंदास अंदाज में डांस कर रही हैं। उनके बोल्ड और कमाल के मूव्स देखकर ऑडियंस काफी एक्साइटिड नजर आ रही है। कुछ देर तक तो सपना अपने डांस से स्टेज पर समा बांधती हैं। इसके बाद जैसे ही वह एक और बोल्ड मूव करने जा रही होती हैं उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिर जाती हैं। आप भी देखिए उनका ये वीडियो-
हालांकि, बैलेंस बिगड़ने के बाद भी सपना का जज्बा कम नहीं होता है। वह तुरंत उठती हैं और वापस उसी फुर्ती से अपने डांस को जारी रखती हैं। ये देखकर उनकी ऑडियंस भी हैरान रह जाती है। उसके बाद सभी सपना के लिए तालियां बजाने लगते हैं और उनका हौसला-अफ्जाई करते हैं।
बता दें कि सपना चौधरी
ने अपने डांस से हरियाणवी गानों को देशभर में पहचान दिलाई है। उनके तेरी आंख्यां का यो काजल, गजबन पाणी, सूलफा, छोरी बिंदास, इंग्लिश मिडियम पढ़ी, तेरी नाची नाचूं सू जैसे गाने सुपरहिट हैं। आज भी लोगों की जुबान पर ये गाने रहते हैं। कोई भी शादी इन गानों के बिना अधूरी रहती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की Viral 4 You नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है और इन वीडियो में सपना ने सबका मन मोह लिया हे । अब तक इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चूका है। अब तक इस वीडियो को हजार से ज्यादा लोग पसंद भी कर चुके हे।