मिलिए भारत की सबसे लंबी ‘कुलकर्णी फैमिली’ से, पिता की लंबाई है 7 फीट से ज्यादा तो बेटी है 6 फीट

0
1573

हमने विश्व के

कई लोगों को देखा है जो अपनी हाइट की वजह से चर्चा बटोर चुके है और साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुके है लेकिन आज हम आपको लम्बी हाइट वाले किसी इंसान के बारे में नहीं बल्कि पूरी की पूरी tallest फॅमिली कहे जाने वाले परिवार के बारे में बताने जा रहे है जिसमे पति-पत्नी के साथ-साथ उनके बच्चों की हाइट काफी लंबी है जिस वजह से वो भारत की सबसे टॉलेस्ट फॅमिली कहलाई जाती है |

विश्व की सबसे

ऊंची फॅमिली कहा जाता है पुणे में रहने वाले कुलकर्णी परिवार को | कुलकर्णी परिवार सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे ऊंची फॅमिली है | इस परिवार के मुख्या शरद कुलकर्णी जी की 62 साल के है उनकी हाइट 7 फिट 1.5 इंच है तो वही उनकी पत्नी संजोत जो की 56 वर्ष की है उनकी हाइट 6 फिट 2.6 इंच है | इन दोनों पति पत्नी की दो बेटियाँ भी है बड़ी बेटी 32 साल की है जिसकी हाइट 6 फिट 1 इंच है और छोटी बेटी जो की 24 साल की है उसकी हाइट 6 फिट 1 इंच है |

कुलकर्णी कपल

को उनकी शादी के बाद 1989 में लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के द्वारा india’s tallest कपल घोषित किया गया था | कुलकर्णी कपल का मानना है की जब आप अनोखे होते है तो आपको आपके जीवन में एक अलग ही पहचान मिलती है पर यदि हम बात संजोत की करे तो जिस गांव में वो रहती थी वहा उन्हें इतनी एहमियत नहीं दी गयी थी |

इस जोड़ी ने

अपनी किशोरावस्था में ही ये स्वीकार कर लिया था की एक दिन इनको शादी को लेकर मुश्किलें आएगी | संजोत ने बताया की भारत में एक महिला के लिए पुरुष से ज़्यादा लंबा होना काफी गलत माना जाता है क्यंकि एक पुरुष की अधिक आधिकारिक भूमिका होती है , इसलिए वो कभी भी एक छोटे आदमी से शादी नहीं करना चाहती थी वरना उनके और उनके पति दोनों का मज़ाक उड़ाया जाता |

संजोत को तो ये

तक लगता था की उनकी कभी शादी होगी ही नहीं पर उनकी डाइड ने एक दिन मुंबई में टहलते हुए एक आदमी को देखा और वो उसके पास बात करने पहुंच गयी और कुछ हफ्तों बाद कुलकर्णी परिवार और संजोत के परिवार की मुलाकात करवाई गयी और दोनों की शादी तय की गयी | दोनों की शादी 1988 में दिसंबर में करवा दी गयी | अपनी बेटियों के साथ अब उनको विश्व का सबसे ऊंचा परिवार कहा जाता है , हालांकि guiness book of world में अभी तक सबसे ऊंची पारिवारिक श्रेणी नहीं है, लेकिन इस पर विचार किया जायेगा |

बता दे की

कुलकर्णी परिवार के लिए सारी चीज़े customized की जाती है कपड़ो से लेकर जूतों तक | ये लोग अक्सर अपने जूते यूरोप से ही मंगवाते है | इन्होने अपने घर की चीज़ो को भी इस तरह से organize कर रखा है जिसे उन्हें कोई परेशानी ना हो , उनके सारे दरवाज़ों की फ्रेम 8 फ़ीट तक ऊंची बनवाई गयी है | कुलकर्णी परिवार कभी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट तक का इस्तेमाल नहीं करते |