इस एक्टर के लिए धड़कता था माधुरी दीक्षित का दिल, नजरें मिलाने में आती थी शर्म

0
1993

इन सेलेब्स के

साथ जुड़ा था माधुरी दीक्षित का नाम
Happy Birthday Madhuri Dixit: 90 के दशक में कई अदाकाराओं ने अपनी खूबसूरत और टैलेंट के दम पर दर्शकों को अपना दीवाना बनाया था। इस अदाकाराओं में से एक माधुरी दीक्षित भी थीं, जिनकी खूबसूरती के फैंस कायल थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर्स भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए बेताब रहते थे। लंबे समय तक सिल्वर स्क्रीन पर राज करने के बाद माधुरी ने संजय दत्त, अनिल कपूर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ अफेयर की अफवाहों के कारण भी सुर्खियां बटोरीं। ‘धक धक’ गर्ल आज 55 साल की हो गई है। आइये इस लिस्ट में देखें माधुरी दीक्षित का उस समय किन-किन सेलेब्स के साथ नाम जुड़ा था।

संजय दत्त (Sanjay Dutt)

रिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी दीक्षित ने संजय दत्त को काफी लंबे समय तक डेट किया था। उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैंस ने पसंद किया था। कई फिल्मों में उनके धमाकेदार किसिंग सीन ने उनके कथित रिश्ते की अफवाहों को हवा दी थी।

अनिल कपूर (Anil Kapoor)

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने लगभग 18 फिल्मों में एक साथ काम किया है। उनके लिंक-अप की अफवाहों ने भी दर्शकों के बीच हलचल मचा दी थी। एक समय ऐसा था जब दोनों को अक्सर एक कपल के रूप में टैग किया जाता था। लेकिन उन्होंने कभी भी रिलेशनशिप में होने की बात कबूल नहीं की।

जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff)

जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित का नाम भी एक साथ जुड़ चुका है। उन्होंने यहां तक कबूल किया था कि जब माधुरी ने डॉ श्रीराम माधव नेने से शादी की तो उनका दिल टूट गया था। उनके अफवाह भरे रिश्ते की कहानियों ने इंडस्ट्री में खूब धमाल मचाया।

अजय जडेजा (Ajay Jadeja)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित ने भी एक दूसरे को डेट किया है। रिपोर्ट्स बताती है कि अजय के परिवार को माधुरी के साथ लिंकअप की अफवाहें मंजूर नहीं थी। यही वजह थी कि दोनों अलग हो गए। हालांकि दोनों में से किसी ने इस रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं की।

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty

एक समय था जब मिथुन चक्रवर्ती इंडस्ट्री में महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। वह देश के पहले सुपरस्टार्स में से एक थे। माधुरी के साथ उनका लिंक-अप तब शुरू हुआ जब उन्होंने प्रेम प्रतिज्ञा, मुजरिम और प्यार का देवता जैसी फिल्मों में काम किया। कहा जाता है कि अनिल कपूर से ब्रेकअप के बाद माधुरी ने मिथुन को डेट किया। हालांकि माधुरी के पूर्व मैनेजर रिक्कू राकेश नाथ ने मिथुन के साथ एक्ट्रेस के लिंक-अप की अफवाहों को बेबुनियाद बताया था।