बॉलीवुड इंडस्ट्री में
ऐसी फिल्मों का निर्माण हुआ है जिसमें लोगों की बायोग्राफी दिखाई गई है और उनके जीवन के वर्तांत को बताया गया है। जिसमें संघर्ष और सफलता की कहानी बयां की जाती है। ऐसी एक फिल्म भाग मिल्खा भाग थी जो भारत के स्टार एथलीट रहे मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई थी और लोगों ने इसे काफी पसंद किया।
यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इतने समय के बाद आज भी इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच चर्चा होती रहती है। आज आपको एक ऐसी बात बताते हैं जिसके अनुसार इस फिल्म में छोटे मिल्खा सिंह का रोल निभाने वाले कलाकार आज काफी बड़ी हो चुके हैं और बेहद हैंडसम है। उन्होंने पंजाबी फिल्मों में अपनी स्मार्टनेस और एक्टिंग का बखूबी तड़का लगाया है और काफी बड़े स्टार बनते जा रहे हैं।
फरहान अख्तर को
मिल्खा सिंह के यंग कैरेक्टर का रोल प्ले किया था और उनके चाइल्ड करैक्टर को जपतेज ने प्ले किया था, जो कि उन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गए थे। जपतेज सिंह अब वही बच्चे नहीं रहे है बल्कि अब कफी बड़े हो चुके हैं। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल होती रहती हैं।
जपतेज ने भाग मिल्खा भाग
फिल्म के बारे में इंटरव्यू के दौरान बताया कि यह फिल्म उनके जीवन में हमेशा काफी स्पेशल रहेगी वह कभी भी इस फिल्म में अपने रोल को नहीं भूल सकते हैं। अपने उन दिनो को याद करते हुए जपतेज ने बताया कि फिल्म बन जाने के बाद उन्हे महान फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से भी मिलने का मौका मिला था। फिल्म की शूटिंग के दौरान वह मात्र 13 साल के साथ थे अब वह दिखने में काफी ज्यादा डैशिंग हो गए है। आपकी जानकारी के लिए बता दे वह इन दिनों काफी सारी पंजाबी फिल्मों में काम करते हुए दिखाई देते हैं। उनकी लगभग सभी फिल्में उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते है।